कोलकाता। पति के साथ विवाद के कारण एक मां को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने ही दो बेटों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना मुर्षिदाबाद के जंगीपुर महकमा के जयरामपुर की है। यासीन बेगम (बदला नाम) का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की रात भर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। मंगलवार की सुबह तक उक्त दम्पति आपस में लड़ते रहें। जब इस दिन यासीन बेगम का पति दिहाड़ी पर चल गया तो यासीन ने अपने नबालिक दो बेटों की हत्या बारी-बारी से गला दबा कर कर दी। यह तो संयोग्य था कि यासीन की बेटी स्कूल चली गयी थी वरना हो सकता है कि वह भी अपने माता-पिता के विवाद की बलि चढ़ जाती। उक्त घटना को जाम देने के बाद यासीन बेगम  ने खुद भी जहर खाकर अपनी ईहलीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन डाक्टरों ने उसे बचा लिया है। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस माम ले की जांच कर रही है। खबर के लिखे  जाने तक पुलिस द्वारा मामले में हत्या आरोपी मां को गिरफ्तार नहीं किया गया था। घटना को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चा का दौर शुरु हो गया है। जहां देखों वहीं घटना को लेकर लोग बात कर रहें थें।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •