फिरोज आलम/जयदीप यादव
कोलकाता। भाजपा के हर कर्मी समर्थक ध्यान रखे कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार ही हमारा लक्ष्य हो। राज्य की जनता चाहती है कि यहां भाजपा की सरकार हो। आने वाले चुनाव में आपरे कार्यशैली से आपलोगों को देखकर मतदाता वोंट देगें। उक्त बात आज प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राजकमल पाठक ने कही। वह आज भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के अधिन आल बंगाल कंट्राक्टच्युल सिक्यूरिटी गार्ड वर्कस डेवलेपमेंट यूनियन के तृतीय राज्य सम्मेलन में बोल रहे थे। राजकमल पाठक ने कहा कि जो लोग भाजपा में विभिन्न स्तर के लोगों के आने से चिंतित हैं उन्हें पता होना चाहिए की भाजपा के पास फिल्टर मशीन है और सब साफ हो जाएगा। इस राज्य में श्रमिकों के सहारे ही नये बंगाल का उदय होगा और भाजपा की सरकार कार बनना तय है। चाहे कुछ भी हो जाये बुआ-भतीजा नहीं बचेगे। बीजेएमसी के राज्य अध्यक्ष अर्नव चटर्जी (मिठू) ने कहा कि कह आज संगठन देश भर में काम कर रही है और जो नेता काम नहीं करेगें उनके लिये संगठन में जगह नही है। हामरा लक्ष्य है राज्य में श्रमिकों का समग्र विकास और बीजेएमसी इसके प्रति प्रतिबद्ध है। आज देश भार में संगठन के कार्य की सराहना हो रही है। इस दौरान बीजेएमसी केे कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार ने कहा पहले वाममोर्चा और अब वर्तमान सरकार श्रमिकों के हीत पर हथौड़ा चला रही है। लेकिन इस राज्य में हम श्रमिकों के सहारे स्वस्थ्य शिल्प का माहौल बनाने की दिशा में काम कर रहे है। सर्वभारतीय उपाध्यक्ष नाजिया इलाही खान, सर्वभारतीय सचिव लालाजी चौधरी , सर्वभारतीय मीडिया प्रभारी व प्रदेश सांगठानिक सचिव जगदीश यादव, उपाध्यक्ष गोरा वजीर, सचिव आशिष मंडल, सचिव शेखर कोले, आल बंगाल कंट्राक्टच्युल सिक्यूरिटी गार्ड वर्कस डेवलेपमेंट यूनियन के महासचिव बबलु बाला,बीजेपी के उत्तर कोलकाता अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय व राज अयगंर आदि ने संगठन पर अपनी बाते कही। वही 50 लोगों ने भाजपा का झंडा थामा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •