हावड़ा। एक बार फिर हावड़ा स्टेशन में अगलगी से हड़कंप मच गया। आग हावड़ा स्टेशन के न्यू कांप्लेक्स स्थित प्लेटफार्म 17 पर बने रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) के गोदाम में लगी। सोमवार दोपहर में अचानक आग लग जाने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।आरएमएस और आरपीएफ कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास के साथ ही दमकल को भी सूचना दे दी। दमकल की 2 गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अगलगी की इस घटना में तमाम दस्तावेज जलकर राख हों गये हैं। खबर के लिके जाने तक आग के कारण का पता नहीं चल सका था। फारेंसिक जांच के बाद ही आग के सटिक कारण के बारे में जाना जा सकेगा। बहरहाल संतोषजनक बात तो यह है कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •