कोलकाता। मटियाबुर्ज में ग्राम सेवा संघ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों की याद में व जम्मू कश्मीर से धारा 370 के हटनी की खुशी में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया व लड्डू बांटे गये। ग्राम सेवा संघ के रतन सिंह, बीर बहादुर सिंह तथा भगवान जी झा ने बताया कि तिरंगा रैली मटियाबुर्ज अंचल से निकली और टीजी रोड के भगाड़ मैदान में समापन हुआ। तिरंगा रैली से पूरा इलाका भारत माता की जय,वंदे मातरम, जय हिंद के नारों से गूंज उठा। इस यात्रा में चंद्रशेखर प्रसाद,शम्भू राम,अभिषेक साव,अक्षय गिरी,विनायक शर्मा,सहित इलाके के सैकड़ों देश भक्त युवा शामिल हुए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •