कोलकाता। महानगर के अति महत्वपूर्ण गार्डेनरीच वाटर पम्प में देर रात अचानक धमाके के कारण महानगर के कई जगहों पर आज पेयजल सेवा बाधित रही। कई जगहों से स्थानीय लोगों ने बताया कि नियत समय के घंटों बाद ही पेयजल मिले। गार्डेनरीच वाटर पम्प में धमाका से फेज 1-ए के तीन पम्प जल में डूब गये। लिहाजा काफी नुकसान के साथ आमलोग पेयजल के लिये परेशान हुए। मुख्यता गार्डेनरीच*मटियाबुर्ज, बेहाला, जादवपुर, टॉलीगंज, गरफा, गोल्फग्रीन, चेतला, महेशतला, पुजाली में पेयजल की आपूर्ती ठप भी रही।वैसे युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम खबर के लिके जाने तक चल रहा था। मेयर शोभन चटर्जी ने आज बताया कि गंगा से पानी लेने का काम फिलहाल बंद रखा गया है। जहां धमाका हुआ है वहां गोताखोरों को काम पर लगाया गया है। युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम हो रहा है। गार्डेनरीच वाटर सप्लाई स्टेशन में मरम्मत व वाल्व आदि बदलने का काम चल रहा है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •