पत्नी के प्रेमी के रिश्तेदारों को मार डाला
घटना के बाद आरोपी पर फूटा लोगों का गुस्सा

कोलकाता। महानगर कोलकाता से सटे हुए महेशतल्ला में आज तब लोगों में सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति रबिउल मिस्त्री (46) ने अपनी पत्नी फरीदा के कथित प्रेमी के तीन रिश्तेदारों की हत्या बिजली के द्वारा कर दी। पुलिस व लोगों से मिली जानकारी में बताया गया है कि महेशतल्ला के अकड़ा के बाग इलाका के नयापाड़ा में उक्त घटना घटी। आरोप है कि पेशे से राजमिस्त्री रबिउल को संदेह था कि उसकी पत्नी का एक युवक के साथ प्रेम सम्बंध चल रहा है। रबिउल की पत्नी अपने पति से विवाद के बाद मयके भी चली गयी थी। उक्त बात से नाराज रबिउल ने अपनी पत्नी के संदिग्ध प्रेमी के एक रिश्तेदार के घर के सामने मौजूद बिजली के तार व वहां सुखने के लिये टांगे गये कपड़ों में आग लगा दिया। जब घर के सामने यहां रहने वालों ने आग देखा तो घर के लोग आग को बुझाने के लिये बाहर आये और वह लोग करंट की चपेट में आ गये। आरोप है कि इस घटना में घटना स्थल पर ही तीन लोगों शेख जाकिर हुसैन, सुल्तान शेख और मो. रहमत की मौत हो गयी। आरोप है कि रबिउल मिस्त्री ने ही बिजली का तार यहां बिछाया था। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय लोगों ने रबिउल मिस्त्री को जम कर मारा पीटा। इस घटना के बाद लोगों ने रबिउल मिस्त्री को पीट कर पुलिस के हवाले भी कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •