चित्तरंजन। आसनसोल-चित्तरंजन एवं मिहिजाम क्षेत्र के युवा पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की मां वसंती देवी ठाकुर का बुधवार 3 अगस्त को सुूबह 10 बजकर 15 मिनट पर सालानपुर थाना क्षेत्र के जेमारी ग्राम स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वो 72 साल की थीं। पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की मां विगत 2 सालों से बीमार चल रहीं थी। आसनसोल के विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज करया गया।   दो महीने से रानीगंत स्थित आनंदलोक अस्पताल में इलाजरत थी। इसके बाद घर पर ही आक्सीजन गैस के सहारे घर पर रह रही थीं। पिछले महीने ही उन्हें ब्रेन अटैक हुआ था। इलाज कर रहे चिकित्सक डा. नीरज कलोठिया ने बताया था कि उनका मस्तिष्क का आधा हिस्सा काम करना बंद कर दिया था तथा वे कोमा में चली गयी थी। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के पत्रकार जगत में शोक का माहौल छा गया तथा दिग्गज पत्रकारों ने अपनी अपनी संवेदना व्यक्त की। अंतिम दाह संस्कार का कार्य कल्याणेश्वरी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र कृष्णा दास शर्मा ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।  वंसती देवी ठाकुर अपने पीछे दो पुत्र तथा तीन पुत्री छोड़ गये। विदित हो की सन 1999 में पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा के पिता सीताराम ठाकुर का भी निधन हो गया था। धार्मिक प्रवृति के कारण वंसती देवी ठाकुर अपने क्षेत्र में बेहद चर्चित थीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •