बच्चे को बेहोश कर बैग में डाला व बहन के घर मार डाला
वाहन चालक को बैग में बच्चे के अचेत शरीर को बताया मुर्गी
हत्या आरोपी चाची गिरफ्तार

जाकीर/अचिन्तय/तनाई/नूर
हुगली। आज के दौर में किस तरह से रिश्तों का खून हो रहा है और नारी जिसे ममता की प्रतिमूर्ति कहा जाता है वह किस कदर निर्दयी हो सकती है। इसका प्रमाण एक बा रफिर मिला। जी हां, हुगली जिले के पण्डुआ में एक चाची ने अपने ही तीन साल के मासूम भतीजे की हत्या कर उसके शव को एक बैग में भर कर रखा दिया और फिर उसकी हत्या की। घटना की जानकारी के बाद इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पण्डुआ के रजपाडा़ में कोहिनूर बीबी ने अपने ही मासूम भतीजा सकीब (3) की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पुलिस और भी तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस व लोगों ने बताया कि सकीब शुक्रवार की शाम से घर से हैरतअंगेज तौर पर लापता हो गया था।पुलिस ने लापता सकीब का शव बेलून धमासीन ग्राम पंचायत इलाके से बरामद किया तो इलाके में हंगामा मच गया। मृत बच्चे की मां सबनम बीबी ने आरोप लगाते हुए बताया कि सकीब इस दिन सुबह नाश्ता कर खेलने गया गया। इसके बाद से वह लापता हो गया सकीब अपने दोस्तों के घर भी नही गया था ऐसा उसके दोस्तों ने सकीब की मां को बताया था। इलाके में लापता बच्चे की तलाश शुरु की गई और पास के तलाब में जाल डाल कर हर सम्भावना को टटोला गया लेकिन सकीब का पता नही चला। मामले की जानकारी स्थानीय थाने में दी गई। सकीब की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें पता चला कि सकीब को उसकी चाची ने पता नही किस कारण से इस दिन दिन जमकर मारा पीटा और जब सकीब बेहोश हो गया तो उसे एक बैग में भर कर टोटो के द्वारा अपने बहन की घर ले जा रही थी। तभी सकीब को होश आ गया । बैग में हचलचल देखकर टोटो चालक ने सकीब की चाची से पूछा कि बैग में क्या है। सकीब की चाची ने टोटो चालक को बताया कि बैग में मुर्गी है। सकीब की चाची अपने बहन की घर आई और फिर सकीब की हत्या धारदार हथियार से कर उसके शव को ठीकाने लगा दिया। पुलिस ने सकीब को शव को कोहिनूर की बहन के घर से बरामद किया है। मामले पर कोहिनूर के छोटी बेटी ने सबको बताया कि उसकी मां जब सकीब को मारकर बैग में डाल रही थी उसने इसके बारे अपनी मां से पूछा तो उसकी मां ने उसे भी मारने के लिये धमकाया जिसके कारण वह दहशत में आ गई। कोहिनूर के पिता का कहा है कि परिवार में सभी सकीब को ज्यादा प्यार करते थें जिसके कारण कोहिनूर हमेशा जलती थी लेकिन उन्हें पता नही था कि बच्चे को परिवार के लोगों द्वारा दिया जा रहा प्यार ही उसके मौत का कारण बनेगा।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •