पारिवारिक संपत्ति के विवाद में वारदात का संदेह

कोलकाता । एक बार फिर बैरकपुर में सरे राह गोली मार कर हत्या की घटना घटी। घटना उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में टीटागढ़ की है। जहां नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड के पूर्व माकपा पार्षद दीनानाथ यादव ( 72) की मंगलवार को दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना खरदा इलाके में हुई। मृतक का नाम दीनानाथ यादव है। दिनदहाड़े सरे राह हुई इस हत्या से इलाके में दहशत है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुए विवाद में हत्या की गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने पूछने पर बताया कि दीनानाथ यादव मंगलवार दोपहर खड़दह के लक्ष्मीघाट के पास से आ रहे थे। उसी समय उनपर हमला हुआ। उन्हें गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूर्व पार्षद जमीन पर लहूलुहान पड़े हैं। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही उत्तर चौबीस परगना के बैरकपुर सदर बाजार में बदमाशों ने सूद पर रुपये चलाने वाले एक व्यवसायी को गोली मार दी थी। गंभीर तौर पर घायल व्यवसायी गोपाल साव का इलाज महानगर कोलकाता के एक गैर सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •