कोलकाता। पुलवामा हमले के बाद एक तरफ जहां देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भरा है। इस देश में तमाम वर्ग के लोग आतंकियों के कायरना हरकत पर अपने स्तर पर गुस्सा व्यक्त कर रहें है। वहीं पुलवामा आतंकी हमले के 13वें दिन भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकियों की लाशें बिछा दी है। सैंकड़ों आतंकियों को भारत ने मार गिराया है। लेकिन इसके बाद भी पाक के खिलाफ देश में हर वर्ग में गुस्सा कम नही हुआ है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाकिस्तान पर हवाई हमला करने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की आज सराहना की। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘आईएएफ का मतलब भारत के अद्भुत लड़ाके (इंडिया’ज अमेजिंग फाइटर्स) भी हैं। जय हिन्द।’’सूत्रों ने बताया कि भारत ने आज  तड़के पाकिस्तान के अंदर हवाई हमले कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के कई शिविरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •