रात को नग्न घुमने व पति का रक्तपान भी करने का आरोप

खोपड़ी. जानवरों की हड्डियां व कटी ऊंगली तक बरामद

कोलकाता। देश के पीएम नरेनद्र मोदी जहां देश में डीजिटल इंडिया के सपने को साकर करने के लिये लगे हैं और इस राज्य की सीएम ममता बनर्जी कोलकाता को लण्डन बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। ठीक इसी राज्य में तंत्र मंत्र से जुड़ा एक ऐसा मामला प्रकाश में आया जो किसी के भी दिल को दहला सकता है । पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना बीरभूम जिले के सदाईपुर थाना इलाका की है। जहां एक महिला सावित्री बागदी (18) अपने बीमार पति अभिजीत बागदी (22) के सिने पर बैठ कर तंत्र साधना के दौरान रक्तपान करती थी। जब पुलिस व स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस पैचाशिक हरकत को बंद ही नहीं किया बरन सावित्री बागदी को गिरफ्तार भी किया। bir-sadaipur-ojha-case--580x395

स्थानीय लोगों के दावे व आरोपों को माने तो सावित्री अपने पति के सिने पर बैठ कर उसका रक्तपान ही नहीं करती थी बरन वह देर रात के अंधेरे में नग्न होकर गांव में धुमकर तंत्र साधना को अंजाम देती थी। उसके घर से पुलिस ने मानव खोपड़ी से लेकर जानवरों की हड्डियां व कटी ऊंगली तक बरामद किया है।इस कथित महिला तंत्र साधिका की सास छबि बागदी ने मीडिया कर्मियों व पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहू तंत्र साधना के दौरान अपने पति का रक्तपान करती थी जिसके कारण वह बीमार हो गया और उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ति किया गया जहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई।अभिजीत बागदी के मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सवित्री के माता पिता और परिजनों के घर पर हमला बोला और उनलोगों को बांध कर जमकर मारा पीटा। पुलिस ने आकर उक्त लोगों को हिरासत में लेकर उनलोगों के प्राणों को बचाया बरन लोग किसी भी हद तक जा सकते थें।पुलिस ने बताया कि दो साल पहले ही सावित्री का विवाह अभिजीत बागदी के साथ हुआ था। बागदी दम्पति के एक संतान भी है। इस घटना के बाद इलाके में अजीब तरह का माहौल व्याप्त है। स्थानीय बच्चो व महिलाओं के बीच सावित्री बागदी के नाम से दहशत फैल गई है। लोग अपने बच्चो को अपने से दूर नहीं जाने दे रहें हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। मामले में और भी कई लोग गिरफ्तार किये जा सकते हैं।

Spread the love
  • 14
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    14
    Shares
  •  
    14
    Shares
  • 14
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •