कोलकाता। विमान में बैठें सैंकडों लोगों की धड़कने तब थमती रही जब उन्हें पता चला कि विमान में कुछ गड़बड़ी हो गई है। एयर इंडिया के विमान के पायलट को इंजन से धुंआ निकलने के बारे में समय पर पता चलने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इंफाल जा रहे यह विमान रनवे पर जाने वाला था कि घटना घटी। विमान में 130 से अधिक लोग सवार थे।यह घटना दोपहर की है, एयर इंडिया का विमान एआई -713 रनवे पर जाने जब वाला था। विमान के एक इंजन से धुंआ निकलने का पता चलने पर पायलट को उड़ान स्थगित करनी पड़ी।सूत्रों ने कहा कि एयरबस ए 319 विमान को एक अलग जगह ले जाया गया, जहां एयर इंडिया के इंजीनियरों द्वारा इसका निरीक्षण किया गया। खैर किसी को भी कोई नुकासान नहीं हुआ है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •