‘लिव इन पार्टनर’ आटो चालक फरार

कोलकाता। पोर्ट अंचल के मटियाबुर्ज में एक विधवा महिला इशरत जहां(35) की गर्दन कटी लाश के पये जाने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि आज शाम को लगभग छह बजे के करीब राजाबागान इलाके में इशरत जहां की लाश मिली। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि इशरत इलाके के एक आटो चालक के साथ लिव इन रिलेशन में थी। पता चला है कि कई वर्ष पहले उक्त महिला के पति की मौत हो गयी थी। पति के मौत के बाद से ही इशरत सारा दिन आटोचालक के घर में रहती व बताया जा रहा है कि रात को वह अपने पिता के घर चली जाती थी। इशरत का एक 13 साल का बेटा व छह साल की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि किन्ही धारदार हथियार से उक्त विधवा महिला के गर्दन की नली काटी गयी है। लेकिन यह हत्या क्यों की गयी है पुलिस के सामने यह साफ नहीं हो सका है। घटना के बाद से ही इशरत के साथ रहने वाला आटो चालक फरारा है। फरार आटो चालक के कई सातियों से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस बात से इंकार नहीं किया है कि हत्या में फरार आटो चालक का हाथ नहीं है। ज्ञात रहे कि बिते दिनों पोर्ट अंचल में एक युवती ने अपने ‘लिभ इन पार्टनर’ शम्भूनाथ पोद्दार (42) की हत्या कर दी थी। पुलिस मामले में मृतक के महिला ‘लिव इन पार्टनर’ को गिरफ्तार कर लिया था।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •