सिलीगुड़ी। रायगंज में माकपा के ”चोर धोरो, जेल भरो” कार्यक्रम को लेकर कर्णजोड़ा आज रणक्षेत्र बन गया। माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती और पलाश दास के नेतृत्व में माकपा नेताओं ने आज दोपहर करीब एक बजे सिलीगुड़ी चौराहे से मार्च निकाला। इसके बाद कर्णजोड़ा में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय का माकपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। पुलिस ने उनके जुलूस को रोकने का प्रयास किया। जब दो बैरिकेड्स तोड़े गए तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई माकपा कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हुए। माकपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह रोका गया। इसके बाद माकपा कार्यकर्ता और नेता में धरने पर बैठ गए। बताया गया है कि धरना के दौरान कई कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के दो गेटों में से एक का ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश कर गए। इसके बाद पुलिस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर तक उन्होंने विरोध किया तो सुजन चक्रवर्ती, पलाश दास, जिला सचिव अनवारुल हक ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि वर्तमान सरकार का घोर भ्रष्टाचार और बेरोजगार युवाओं के साथ छल करना बंद नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •