शस्त्र जुलूस निकालने के मामले में हुई गिरफ्तारी 

रैफ, पुलिस के पर हमले व हंगामा

तोड़फोड़ के साथ आगजनी 

हुगली/कोलकाता। हुगली जिले के चुचुड़ा से पुलिस ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष स्वपन पाल समेत 23 भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पाल भाजपा नेता के साथ-साथ चुचुड़ा कोर्ट के अधिवक्ता भी हैं। उनका भतीजा चिरंजीव पाल सिविक वालंटियर है उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इधर उकत् घटना के खिलाफ भाजपा समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और गिरफ्तारों की जमानत को लेकर जिले कं चंदननगर में पुलिस, रैफ के साथ भाजपा समर्थकों जमकर हंगामा किया। इस दौरान उत्तेजीत भाजपाइयों ने तोड़फोड़ व आगजनी को अंजाम दिया।  रामनवमी पर जुलूस को लेकर बंगाल में कई जगहों पर हिंसा हुई थी जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए थे। आसनसोल व रानीगंज में सबसे अधिक हिंसा हुई थी। वहां स्थिति सामान्य हो चुकी है। अब राज्य पुलिस ने शस्त्र जुलूस निकालने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करा दी है। बुधवार की देर रात को हुगली जिले के चुचुड़ा से पुलिस ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष स्वपन पाल  समेत 23 भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार किया है।पाल की मां रेनू पाल का कहना है कि बीती रात महिला सिपाही के साथ भारी संख्या में पुलिस बल उनके घर पर आया था। पुलिस वालों से पूछा गया कि किस जुर्म में गिरफ्तार कर रहे हैं तो वे लोग कुछ नहीं कहा। हुगली जिले के भाजपा अध्यक्ष सुबीर नाग ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना कोई दस्तावेज व गिरफ्तारी वारंट दिखाए ही गिरफ्तार कर ले गई है। उन्होंने कहा कि 23 भाजपा नेता व समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। नाग का आरोप है कि पंचायत चुनाव में पहले से ही तृणमूल समर्थक हमले कर रहे हैं और दूसरी ओर पुलिस को इस्तेमाल कर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिविक वालंटियरों को रैपिड एक्शन फोर्स की वर्दी पहना कर भाजपा समर्थकों पर हमला कराया जा रहा है।वहीं पुलिस का कहना है कि शस्त्र जुलूस निकालने के मामले में गिरफ्तारी हुई है।
Spread the love
  • 14
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    14
    Shares
  •  
    14
    Shares
  • 14
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •