कोलकाता। एक बार फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जादू चला और उन्होंने ने भवानीपुर सीट पर हैट्रिक लगाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। उन्हाेंने ने 84709 वोटों से विजय पताका फहराया है। इसके साथ ही राज्यभर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सीएम ममता बनर्जी के घर सैंकड़ों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। यहां खेला होबे की धुन पर कार्यकर्ता थिरक रहे हैं। उन्होंने 58832 मार्जिन से जीत हासिल की है। भवानीपुर उपचुनाव में भारी मतों से जीत के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि जनता ने उनके खिलाफ की गई तमाम साजिशों को नाकाम किया। ममता ने यह भी बताया कि नंदीग्राम में कई वजहों से वह जीत हासिल नहीं कर पाईं और इस बार भवानीपुर में वह हर वॉर्ड में जीती हैं। बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव लड़ने वालीं ममता बनर्जी को उन्हीं के पूर्व सहयोगी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। इसके बाद सीएम बने रहने के लिए ममता बनर्जी का भवानीपुर से चुनाव जीतना जरूरी थी।ममता ने यह भी कहा कि भवानीपुर जैसी छोटी जगह पर 3500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी भेजे गए। ममता ने शुक्रिया किया कि जनता ने सभी साजिशों को नाकाम किया। ममता ने यह भी कहा कि भवानीपुर में 46 फीसदी आबादी गैर-बंगाली हैं, इसके बावजूद उन्हें इतनी बड़ी जीत मिली है। ममता ने कहा, ‘जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हमलोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है।’

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •