नदिया। पंचायत चुनाव के कई माह बित गये है लेकिन खूनी संघर्ष की घटनाएं थम नही रही है। नदिया जिले के भीमपुर थानांतर्गत बागबेड़िया ग्राम पंचायत बोर्ड गठन को लेकर आज इलाके में बमबाजी हुई और कई राउंड गोलियां भी चलीं। बमबाजी की घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के पहले से ही इलाके में काफी तनाव था। चुनाव के दिन एवं चुनाव के बाद इलाके में कई बार भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहले भी हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। बागबेड़िया ग्राम पंचायत की 13 सीटों में तृणमूल कांग्रेस के पास आठ सीटें हैं जबकि भाजपा के पास पांच सीटें हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुन्नी मल्लिक को प्रधान और तनुश्री हलदर को बागबेड़िया ग्राम पंचायत का उप प्रधान बनाया गया। भाजपा का आरोप है कि वोटों की गिनती के दिन जबरन प्रशासन ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीद्वारों को जितवाया था। आज बोर्ड गठन के दौरान स्थानीय प्रशासन के इलाके में कड़े सुरक्षा के दावों की पोल खुल गयी। भीमपुर थाने की ओर से दावा किया गया था कि 400 अतिरिक्त पुलिस के जवानों को इलाके में तैनात किया गया है। लेकिन शनिवार को बागबेड़िया के सड़कों पर से पुलिस नदारद दिखी। आरोप है कि बोर्ड गठन शुरु होने से पहले ही पंचायत भवन के सामने भाजपा के गुंडों ने तीर धनुष से हमला कर दिया और बमबाजी शुरु कर दी। इस दौरान भाजपा कर्यकर्ताओं ने गोलियां भी चलायीं। परिस्थिति को सम्भालने के लिये पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •