रैली में हुई बेकाबू भीड़ ने कुर्सियां फेंकी
कहा, ममता बनर्जी मनमर्जी कर रही है
मोदी ने 15 अमीरों का कर्ज माफ किया

जगदीश यादव
मालदा/कोलकाता। आप सबको पता है कि भाजपा व आरएसएस नफरत फैलाती है लकिन हम यानी कांग्रेस देश को जोड़ने का काम करती है। भाजपा एक भाषा को दुसरे भाषा से लड़ाती है। रही बात इस बंगाल की तो यहां कितना विकास यहां हो रहा है यह आपलोग मुझसे बेहतर जानते हैं। उक्त बात आज मालदा के चांचल मं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही। वह इस दिन यहां कांग्रेस उम्मीदवार की चुनावी रैली व सभा में बोल रह थे। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जुबानी हमला किया और कहा कि दोनों झूठ बोलते हैं। लोगों के साथ यह लोग धोखा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी हमेशा झूठ ही बोलते है। मै उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर दो करोड़ बेरोजगारों को जो रोजगार देने की बात उन्होंने की थी क्या इन्हें रोजगार मिला। सच तो यह है कि बेरोजगारों के साथ छल ही किया गया है। किसानों को खुशहाल रखने की बात करने वालों ने इनके लिये क्या किया। जबकि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ व राजस्थान में दो दिनों में ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया। मोदी चोेरी को बढ़ावा दे रहे हैं। आमलोगों का पैसा चोरी किया गया है। मोदी रफेल के मार्फत 20 हजार करोड़ की चोरी कर अम्बानी की जेब में डाल देते हैं। अजीब बात है कि चौकीदार ही चोर है। राहुल ने कहा कि मोदी ने लोगों क खाते में 15 लाख देने की बात की थी वह पैसा किसे मिला। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने पांच साल में सिर्फ 15 लोगों के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ किये। सबको पता है कि उनकी देशभक्ति दिखावा है। राहुल गांधी ने कांग्रेस से तृणमूल का दामन थामने वाली मौसम नूर के खिलाफ कहा कि कांग्रेस की उम्मीदवार ने आपलोगों के साथ धोखा किया है ऐसे में आपलोग इन्हें नहीं भूले और उन्हें धोखा करने का जवाब आपलोग दे। कांग्रेस के युवराज राहुल ने कहा कि इस बंगाल को सिर्फ एक व्याक्ति (महिला) चला रही है और वह ममता बनर्जी मनमर्जी की सरकार चला रही है। यहां बेरोजगारी चरम पर है। यहां के लोगों ने बहुत कुछ सहा है। पहले वाममोर्चा ने यहां की जनता को छला अब ममता छल रही है। ममता बनर्जी का भाषण दिन भर चलता है लेकिन बेरोजगारी चरम पर है। यहां कांग्रेसियों पर हमले हो रहे है। लेकिन देश और बंगाल में हमारी सरकार बनेगी तो दिखा देगे विकास किसे कहते है। दश में हमारी सरकार आय़ी तो गरीबों के एकाउंट मं सिधे पैसा जाएगा। हम गरीबों की न्यूनतम आमदानी की लाइन बनाएगें। इस राज्य मं ममता बनर्जी लोगों के साथ धोखा कर रही है। इधर मालदा के चंचल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा से पहले अराजक स्थिति देखने को मिली।खबरों के मुताबिक राहुल की सभा शुरू होने से कुछ समय पहले समर्थकों के बीच जमकर कुर्सियां फेंका-फेंकी चली।मुख्य मंच पर स्थानीय और कुछ शीर्ष नेताओं की उपस्थिति के बीच भीड़ बेकाबू हो गई। लोग मुख्य मंच के लिए बने बैरिकेडिंग को तोड़ लोग अंदर प्रवेश कर गए। पुलिस की सक्रियता के बीच परिस्थिति को काबू करने की कोशिश की गई। पुलिस जवानों के मौजूद रहते भी समर्थक एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते रहे।राहुल गांधी बिहार के पूर्णिया में चुनावी सभा समाप्त कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल पहुंचे थे। राहुल गांधी का भाषण शुरू होने से पहले भीड़ में लोगों ने जमकर बवाल काटा।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •