मुर्शिदाबाद व सोनारपुर में दो मुर्दा फ़रोश गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद। किसी जमाने में एक बड़े चिंतक ने लिखा था कि,ये हिंस्र साधु पर भी न तरस खाते हैं, कंठी-माला के सहित चबा जाते हैं। महानगर कोलकाता सहित राज्य की भर में कुछ ऐसे ही हिंस्र लोगों की कहानी इस कदर घुम रही है जो मुर्दा बेचने का कारोबार करते हैं। जीवित निरीह पशुओं की मौत के उपरांत उनकी सड़ी-गली लाशों से मांस नोचकर लाखो की आबादी का पेट भरने वाले इन मुर्दा फ़रोशों के खिलाफ सभी खामोश है। इनके विरुद्ध न कोई कलम चलती है न कोई बुद्धिजीवी सड़क पर उतरता है और न ही उपरोक्त असहिष्णुता के प्रतिवाद में कोई अपना पुरस्कार वापस करता है। वहीं महानगर सहित पासवर्ती अंचलों से भगाड़ से मृत पशुओं का सड़ा-गला मांस मामले में तमाम जगहों पर छापे व गिरफ्तारी के क्रम जारी है। इसी बीच मुर्शिदाबाद  जिले के कान्दि महकमा अस्पताल के नजदीक मरी हुई बकरी का मांस बेचने गए मांस विक्रेता को मंगलवार रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। यही नही स्थानीय लोगों ने मरी हुई बकरी के मांस बेचने के आरोपी को पहले खुद ही जमकर धूना। सूत्रों के अनुसार कान्दि महकमा अस्पताल के नजदीक बाजार में मरी हुई बकरी का मांस बेचने की खबर स्थानीय लोगों को मिली। इसके बाद आज सुबह विक्रेता को दुकान खोलते समय स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कान्दी थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विक्रेता को गिरफ्तार किया। पुलिस विक्रेता से अधिक जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।खबर के लिके जाने तक जिले में भी मृत पशुओं के मांस बेचने वालों के खिलाफ गुस्से की लहर साफ देखी जा रही है। दुसरी घटना दक्षिण 24 परगना जिले के गड़िया इलाके में मंगलवार सड़े-गले मांस बेचने के आरोप में एक मांस विक्रेता को गिरफ्तार किया है। विक्रेता का नाम किशोर नस्कर है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह ट्रेन से मांस लेकर पार्क सर्कस से गड़िया जाते वक्त विक्रेता को देखकर लोगों को शक हुआ। लोगों ने मांस विक्रेता किशोर को रोक लिया और स्थानीय पार्षद को सूचित किया। पार्षद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने सोनारपुर थाना को इत्तला की तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मांस विक्रेता किशोर को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मांस गड़िया बाजार में भेजा जानेवाला था। सोनारपुर थाना की पुलिस ने विक्रेता के पास से करीबन 30 किलोग्राम मांस बरामद किया है। पुलिस ने विक्रेता के पास से बरामद किए गए मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •