पन्नों में बताया मोदी सरकार को देश के लिए खतरनाक

कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। बस उन्हें मौका मिलना चाहिए। ममता बनर्जी ने अब ‘विपन्न भारत’ के सहारे केंद्र सरकार को धोया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को केंद्रित कर एक पुस्तक लिखी है- ”विपन्न भारत”, यानी लुप्तप्राय भारत। इस पुस्तक का आज शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में ममता बनर्जी ने ही विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार को देश के लिए खतरनाक बताया है। मामता बनर्जी ने पुस्तक में भाजपा की नीतियों और केन्द्र सरकार की कार्यशैली की वजह से देश को हुए नुकसान के बारे में विस्तार से बताया है, बल्कि यह कहें कि पुस्तक का मुख्य विषय ही भाजपा के शासनकाल में देश को हुआ नुकसान है, तो गलत नहीं होगा। ममता ने अपनी पुस्तक के जरिए वर्तमान केन्द्र सरकार को भारत के लिए खतरा बताया है। पुस्तक 200 पन्ने की है। इससे पहले ममता की लिखी 80 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन ”विपन्न भारत” पूरी तरह से राजनीतिक किताब है। उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार मुखर तरीके से विरोध करती रही हैं। भाजपा पर देश के सद्भावना वाले माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाती रही हैं। इसके लिए कई बार उन्होंने सोशल साइट पर कविताएं भी लिखी हैं। हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला और अन्य भाषाओं में लिखी उनकी कविताएं केंद्र सरकार के खिलाफ ठोस संदेश देने वाली होती हैं। अब ”विपन्न भारत” में उन्होंने भाजपा को देश के लिए खतरनाक साबित करने की कोशिश की है। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले इस किताब को प्रकाशित करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से ही ममता ने किताब लिखी है। इसके प्रकाशक सुधांशु दे ने बताया कि मुख्यमंत्री की लिखी यह किताब देशभर की राजनीतिक परिस्थितियों को समेटे हुए है। उम्मीद है यह बड़ी संख्या में बिकेगी। पिछले वर्ष भी पुस्तक मेले में ममता बनर्जी की लिखी किताब बेस्ट सेलर बनकर उभरी थी

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •