शादी के बाद से उम्र में 20 वर्ष बड़ी पत्नी व सालियां कर रही थी उत्पीड़न
घटना से पुलिस महकमा भी हैरत में

कोलकाता। आमतौर पर इस देश में पति द्वारा पत्नी के साथ उत्पीड़न की घटनाएं मीडिया की खबरें बनती रही है। लेकिन उत्तर कोलकाता के नारकेलडांगा में गंगा तो जैसे उल्टी ही बह गई। जी हां, यहां दबंग पत्नी व उसकी बहनों ने बंदूक के बल पर एक युवक मोहम्मद तनवीर (20) के दोनों कान धारदार हथियार से काटे व उक्त महिलाएं फरार हों गई। इस मामले से पुलिस महकमा भी हैरत के समुन्द्र में गोते लगा रहा है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दो वर्ष पहले मोहम्मद तनवीर ने अपने से 20 साल बड़ी उम्र की महिला से शादी की थी। आरोप है कि मोहम्मद तनवीर की पत्नी मुमताज बीबी व उसकी दोनों सालियां शादी के बाद से उसका उत्पीड़न ही नहीं करती थी बरन उसे मारती पीटती भी थी। आरोप है कि मोहम्मद तनवीर युवक की पीठ में बंदूक सटाकर पत्नी और सालियों ने उसके दोनों कान काट लिए। मारने-पीटने के बाद अंत में उसे मरा हुआ समझकर कमरे में छोड़ दिया था लेकिन मौका देखकर जैसे तैसे घर से भागकर युवक ने अपनी जान बचाई। नारकेलडांगा के इलाके के नॉर्थ रोड के निवासी मोहम्मद का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मुमताज बीबी अपने बहनों के साथ फरार है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि आरोप है कि शादी के बाद से वह उसे मारती-पीटती रहती थी। इस काम में मुमताज की बहनें भी उसकी मदद करती थीं। पत्नी और सालियों के डर से तनवीर घर से भागकर रहता था। मंगलवार को भी पत्नी के डर से वह घर से भागकर मलिकपुर गया हुआ था। आरोप है कि मुमताज बीवी ने रात के वक्त अपनी बहनों की मदद से उसे पकड़कर घर ले आई और मारपीट करने के बाद उसकी पीठ पर बंदूक सटाकर चाकू से उसके दोनों कान काट लिए। बहुत ज्यादा मारने-पीटने और चाकू से कान काटने के बाद उन्हें लगा था कि तनवीर मर गया है और कमरे में छोड़कर दूसरे कमरे में जैसे ही गई थी तनवीर मौका देख कर भाग निकला। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित तनवीर ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में फरार मुमताज बीवी की तलाश पुलिस कर रही है। इस घटना को लेकर नारकेलडांगा इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की चर्चा सब जगह हो रही है। पुिलस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है व आरोपी महिलाओं की तलाश भी जारी है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •