कोलकाता। मटियाबुर्ज स्थित बी 22 गार्डनरीच में बोरो 15 के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इकबाल (मुन्ना) व तृणमूल पार्षद शम्स इकबाल के कार्यालय में आज एक हेल्थ शिविर का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन सौरव सोशल ऑर्गेनाइजेशन और जिम्स हॉस्पिटल बजबज के सहयोग द्वारा किया गया। ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक फैयाज अहमद खान और शोएब वारसी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि इस निशुल्क हेल्थ शिविर में नेत्र परिक्षण, मेडिसिन गाएनालॉजी, ब्लड प्रेशर शुगर, ई सी जी आदी की व्यवस्था की गई।यहां इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया। हम आपको बता दें कि ऑर्गेनाइजेशन ने पिछले दिनों नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए शहर भर में जागरुकता अभियान को अंजाम दिया था।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •