नानी की मौत व मां बेटी घायल

मृतका व उसकी बेटी की आंखों पर बंधी थी काली पट्टी.

फिरोज आलम

कोलकाता। लोक आस्था के महा पर्व छठपूजा के समापन के दिन वृहत्तर बड़ाबाजार के पोस्ता थाना इलाके के 11, बड़तल्ला स्ट्रीट स्थित एक तीन माले की इमारत की छत से रहस्यमयी तौर पर तीन लोगों के गिरने के कारण सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक बुजुर्ग महिला सोहनी थपरिया (63) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है जबकि मृतका की बेटी इंदिरा मोहता  (30) गंभीर तौर पर गायल हुई है। घटना में इंदिरा की दुधमुंही तीन वर्ष की बेटी भी छत से निचे गिरी थी लेकिन हैरत अंगेज तौर पर उक्त बच्ची को उतनी चोटे नहीं आई है जितनी आनी चाहिए। बहरहाल खबर के लिखे जाने तक पुलिस उक्त घटना को सामुहिक खुदकुशी की घटना मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल काफी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वहीं स्थानीय कुछ लोगों का मानना है कि उक्त घटना दोनों महिलाओं के बीच आपसी विवाद के दौरान हाथापाई का भी हो सकता है जिसके कारण उक्त घटना घटी है। वहीं पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि सामुहिक खुदकुशी की घटना के पिछे क्या कारण है। आखिर दो महिलाएं एक मासूम बच्ची के साथ सामुहिक खुदकुशी के लिये क्यों विवश हुईं है। स्थानीय कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोहनी थपरिया व उसकी बेटी इंदिरा की आंखों पर काली पट्टी बंधी हुई थी। अब काली पट्टी से घटना का रहस्य गहरा गया है। क्या उक्त महिलाओं ने खुदकुशी के इरादे से ही अपने आंखों पर काली पट्टी बांध रखी थी या पिर उक्त घटना के पिछे कोई साजिश है। वैसे पुलिस द्वारा काली पट्टी की बात की पुष्टी नहीं की गई है। लेकिन इस घटना के बाद से िलाके में तमाम तरह की बतों का दौर शुरु जरुर हो गया है। पुलिस मामले में इंदिरा के पति अमित मोहता से पूछताछ कर सकती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •