बाजारों में जमकर हुई करवा व चलनी की खरीदारी

रितिका साह
कोलकाता। अक्षय सुहाग की कामना लिये विवाहित महिलाओं ने आज करवा चौथ का त्योहार मनाया । महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में हिंदी भाषी महिलाओं ने आज के दिनभर उपवास रखा व रात को चांद केा देखने के बाद ही उन्होंने अपने उपवास का समापन किया।करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार के लिए शुक्रवार को सुहागिनें दिनभर तैयारी में जुटी रहीं। ब्यूटी पार्लर पैक रहे। मेकअप के लिए महिलाओं में होड़ लगी थी। महानगर को बाजारों में मेहंदी लगाने के लिए भी महिलाएं पहुंचीं। हाथों में मेहंदी रचाने के साथ ही कपड़े, ज्वैलरी और कंगन के साथ साज श्रृंगार के सामानों की खूब खरीदारी हुई। इससे पहले शुक्रवार के दिन महानगर कोलकाता के विभिन्न बाजारों में करवा चौथ के समग्रीयों के लिय जमकर खरीदारी की कई। करवा व चलनी आज अन्य दिनों की उपेक्षा महंगा बिका। बात करने पर व्रती महिलाों ने बताया कि यह व्रत उनका अपने पति के स्वास्थ जिवन एंव लंबी आयु के लिये होता है। यहीं कारण रहा कि दिनभर सभी महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा । करवा चौथ को लेकर जगह जगह महिलाओ द्वारा कइ कार्यक्रम भी आयोजित कीये गये। आज के दिन मंदिर गुरूद्वारे आदी धार्मिक स्थानो पर बड़ी संख्या में महिलाये एकत्रित होकर आरती का थाल सजाकर पूजा अर्चनाा की। इस अवसर पर गित एंव संगित कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।महानगर के भी कई मंदिर व गुरूद्वारे में भी बड़ी संख्या में महिलाये एकत्र हुई सभी महिलाओ ने सोलह श्रृंगार कर रखा था। महिलओं को कई जगहों पर एकत्र होकर करवा चौथ से संबधित कथा सुनते व पूजा अर्चना करते देका गया। रात को चांद देखने के बाद सभी महिलाओ ने विधिवत अपना व्रत समाप्त किया। साथ ही अपने अपने पति का तिलक कर भोजन ग्रहण किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •