किया था पुलिस लाइन शराब पीने का विरोध

घटना के दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। महानगर कोलकाता में बदमाशों के हौंशले किस कदर बुलंद है यह इस घटना से पता चलता है। जब शराब पीने का विरोध चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त अजय कुमार के अंगरक्षक ने किया तो उन्हें बूरा भुगतना पड़ा। जादवपुर पुलिस लाइन परिसर में बैठकर शराब पीने वालों का विरोध करना चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त अजय कुमार के अंगरक्षक को भारी पड़ गया । सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने ही शुक्रवार देर रात उन्हें जमीन पर पटककर मारा-पीटा। शिकायत दर्ज होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हुगली जिले के चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त आईपीएस अजय कुमार के अंगरक्षक के रूप में तैनात सुख सागर सिंह जादवपुर पुलिस लाइन में ही रहते हैं। वे चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में एएसआई के पद पर तैनात हैं। बताया गया है कि शुक्रवार देर रात ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। उस दौरान उन्होंने देखा कि पुलिस लाइंस के परिसर में ही कुछ पुलिसकर्मी बैठकर शराब पीनेे के साथ-साथ गाली-गलौज और अश्लीलता भी कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने जब इसका विरोध किया तो 5-6 पुलिसकर्मियों ने मिलकर उन्हें जमीन पर पटककर मारा-पीटा। इस घटना में उनका मुंह फट गया है और बाईं आंख भी सूज गई है। परिजनों ने उन्हें एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर सुख सागर सिंह ने जादवपुर थाने में शनिवार सुबह इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद नामजद पुलिसकर्मियों में से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने इनका नाम बताने से इनकार कर दिया है। जादवपुर थाने के प्रभारी पुलक दत्ता ने बताया कि सुख सागर सिंह की शिकायत के बाद दो लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से एक होमगार्ड है जबकि दूसरा आरोपित दमकल कर्मी है। अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •