हुगली। राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर थम नही रहा है। दुर्गापूजा के उत्सव के माहौल में भी भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस का संघर्ष हुगली जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने भाजपा के धनियाखाली मंडल के अध्यक्ष संदीप मुखर्जी एवं भाजयुमो के स्थानीय अध्यक्ष मनजीत गुईं के घर में तोड़फोड़ कर लूटपाट की और उसके बाद उनके घरों में आग लगा दिया। इसके अलावा अन्य कई भाजपा समर्थकों के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना घटी है। पुलिस के अनुसार रविवार की रात पोस्टर लगाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। भाजपा का आरोप है कि आगामी 28 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष गोड़ाबाजार में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी जनसभा के प्रचार के लिए भाजपा कार्यकर्ता इलाके में पोस्टर लगा रहे थे। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस का स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन पोस्टरों को फाड़ दिया। भाजपा नेताओं ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट भी होने लगी। इस घटना में भाजपा के कई लोग घायल हो गये। वहीं दूसरी तरफ संघर्ष की खबर सुनकर भाजपा के स्थानीय आदिवासी समर्थक अपने घरों से निकल आये और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को घेरकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष से फरार हो गये। भाजपा का आरोप है कि इसके बाद रात तकरीबन 11 बजे फिर गुड़ाप बाजार और हाजीगढ़ इलाके में एक के बाद एक भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाया गया। हाजीगढ़ और गुड़ाप बाजार इलाके में कई भाजपा नेताओं के घरों को गाड़ियों को तोड़फोड़ कर जला दिया गया। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस के जिला परिषद के सदस्य मिजानुर रहमान, पंचायत के उपप्रधान मोहम्मद हनीफ और तृणमूल कांग्रेस का स्थानीय अध्यक्ष सुनील मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। सारे हमलावर पांडुआ, भासतारा और देधारा इलाके से आये थे। उन्होंने भाजपा के धनियाखाली मंडल के अध्यक्ष संदीप मुखर्जी घर में तोड़फोड़ की लूटपाट की और उसके बाद घर में आग लगा दिया। आरोप है कि इस दौरान संदीप मुखर्जी के बूढ़े माता-पिता को भी नहीं बख्शा गया, उनपर भी हमला किया गया। भाजयुमो के स्थानीय अध्यक्ष मनजीत गुईं के घर में भी तोड़फोड़ और लूटपाट हुई, उनके भी घर में आग लगा दी थी। धनियाखाली की विधायक और प्रदेश की मंत्री असीमा पात्र ने कहा कि वे पूजा को लेकर व्यस्त हैं। उन्हें इस बारे में विशेष जानकारी नहीं है। पुलिस की ओर से बताया गया है ऐसा एक शिकायत मिली है और जांच जारी है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज करवायी। आरोप है कि सोमवार को गुड़ाप थाने में शिकायत दर्ज करवाकर लौटते समय बसिपुर इलाके में भाजपा के संगठनिक जिले हुगली के अध्यक्ष सुबीर नाग पर हमले की कोशिश हुई। किसी प्रकार वह जान बचाकर मौके से भागे थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •