बेकाबू बस रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी

जाकिर अली
हुगली। दुर्गोत्सव के रंग में भंग तब पड़ गया जब यात्रियों से भरी एक बस नहर में जा गिरी और उक् हादसा में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद दुर्गोत्सव का मजा किरकिरा हो गया। पुलिस ने बताया कि आज हुगली जिले के हरिपाल थानांतर्गत डाकातिया पुल की रेलिंग तोड़कर यात्रियों से भरी एक बस नहर में जा गिरी। बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हरिपाल थाना पुलिस के मुताबिक सप्तमी के दिन यानी आज सुबह जिले के डाकातिया पुल की रेलिंग तोड़कर एक यात्रियों से भरी बस नहर में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे स्थानीय लोगों के मुताबिक घायलों में कई लोगों की स्थिति आशंकाजनक है। उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। हरिपाल थाने की पुलिस बस के चालक की तलाश कर रही है। हुगली पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में अब तक पांच लोग की मौत हो चुकी है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। ज्ञात रहे कि अभी माझेरहाट पुल हादसा को लोग भूल भी नही सके थें कि फिर एक और हादसा ने लोगों को पूजा के माहौल में गमगीन कर दिया।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •