कमरे में कई दिनों तक पड़ा रहा शव

कोलकाता। साल्टलेक के अभिजात्य वर्ग के लोगों के इलाके के तौर पर जाने जाने वाले विधाननगर में आज तब सनसनी फैली जब पुलिस ने एक बंद फ्लैट से एक इंजीनियर की सड़ी गली लाश बरामद की। पुलिस ने बताया कि विधाननगर पूर्व के डीएल 64 नंबर के बंद फ्लैट से गौरव कुमार सिंह (30 ) नाम के एक  इंजीनियर का शव संदिग्ध हालत में एक बंद फ्लैट से बरामद हुआ है। मृतक मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर सांची के रहने वाले गौरव विधाननगर पूर्व के डीएल 64 नंबर फ्लैट में किराए पर रहते थे। रविवार देर रात उनका शव बरामद किया गया है। विधाननगर पूर्व थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार सुबह इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने थाने में सूचना दी थी कि विगत 3 से 4 दिनों से उसका फ्लैट संदिग्ध तरीके से बंद था और उसके अंदर से दुर्गंध आने लगी थी| सूचना के तुरंत बाद रात 10:30 बजे के करीब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पाया की फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़ा गया तो अंदर जमीन पर संदिग्ध हालत में पड़े युवक को निकाल कर विधाननगर एसडी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि करीब 3 दिनों पहले उसकी मौत हो गई है। शरीर के कुछ हिस्से सड़ने लगे थे। संदिग्ध हत्या की जांच के लिए होमीसाइड की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है। उसके शरीर पर चोट या संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला है। प्राथमिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः उसने आत्महत्या की है। फिर भी पुलिस प्रत्येक दृष्टिकोण से घटना की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसके फ्लैट में कौन-कौन आता जाता था। ज्ञात हो कि पिछले महीने बागुईहाटी के भी एक फ्लैट में इसी तरह से एक इंजीनियर का शव बरामद किया गया था।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •