चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर 
रंगीन रौशनी में जम गया उत्सव का रंग
चक्रवात तितली पर भारी रही जन आस्था

फिरोज आलम/रमेश राय/ जयदीप यादव
कोलकाता। दुर्गापूजा के लिये दुनिया भर में प्रसिद्ध बंगाल में महा पंचमी के दिन से से ही भीड़ का रेला दुर्गा पूजा मंडपों की ओर लगा रहा। वहीं चक्रवात तुफान तितली का दम आज जैसे निकल गया हो। साफ कहे तो इस विनाशकारी तुपान तितली पर जन आस्था कापी साबित हुई। इस दिन दोपहर से ही महानगर के विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों में भीड़ का रेला देखा गया। दक्षिण कोलकाता की बात हो या फिर उत्तर कोलकाता की । हर जगह भीड़ का रेला इस दिन व्यापक अंदाज मे जम गया था। मध्य कोलकाता की बात करे तो सेंट्रल एवेंन्यू हो या फिर बेहाला और दमदम जैसे इलाका यहां सबसे ज्यादा भीड़ का रेला देखा गया। दुर्गा पूजा के रंग में रंगे महानगर आज रौशनी में नहाया रहा और लोग बाग उत्सव के मजे लेते नजर आये। कोलकाता पुलिस के साथ ही राज्य पुलिस ही नहीं विभिन्न सुरक्षा एजेंसी पूजा के दौरान सुरक्षा वय्वस्था को पुख्ता करने में जुटी रही। महानगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की हर सम्भावित सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिने की कोशिश भी नजर आयी। इस दिन देर शाम सुरुचि संघ, श्रीभूमि, बदामतला, अहिरीटोला, कुमारटोली, भवानीपुर के कई पूजा पंडालों में हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पंडाल भ्रमण के लिए पहुंच गए थे। पूजा आयोजकों की ओर से बताया गया है कि रात बढ़ने का साथ ही भीड़ का रेला बढ़ रहा था। पुलिस ही नहीं दुर्गा पूजा आयोजक और स्वंयसेवी भी भीड़ को नियंत्रित करने में हलकान रहें। महानगर वे संलग्न नामचीन दुर्गा पूजा मंडपों में
दर्शनार्थियों की लम्भी लाइन लगी रही। बड़े पैमाने पर लोग उमड़ने लगे हैं। इस बारे में कोलकाता पुलिस के अनुसार महानगर की सड़कों पर लगभग 10 हजार अतिरिक्त पुलिस व सम्बधित सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया । इनमे महिला और पुरुष दोनों पुलिसकर्मी हैं। इस बार महिलाओं के लिए विशेष तौर पर नवगठित महिला बटालियन विनर्स को राजधानी के कोने कोने पर तैनात किया गया है, ताकि भीड़ के बीच मजनूओं पर कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसके पहले शुक्रवार से ही राजधानी में लोगों की उमड़ी भीड़ ने पूजा आयोजकों को एक ओर उत्साहित किया है तो दूसरी ओर इस बार अधिक से अधिक भीड़ उमड़ने का संकेत भी दे दिया है। महानगर कोलकाता में लाखों की संख्या में उमड़ने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आज रात से ही मेट्रो रेलवे की अतिरिक्त सेवा शुरू हो गई है। लेकिन इसके बाद भी मेट्रों में भीड़ का रेला इस कदर देखा गया कि माइकों से उद्घोषणा कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश भी की जा रही थी। महानगर के दुर्गा पूजा मंडपों के पास खानपान को स्टाल भी व्यापक संख्या में लगे दिखे जहां लोगों को जमकर पेट पूजा भी करते देखा गया।पुलिस के विशेष टीम द्वारा महानगर कोलकाता की सड़कों पर विशेष तौर पर मिली स्कूटी के जरिए गश्त लगानी शुरू कर दी है। तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, शाम 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक, रात 12:00 बजे से दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे तक ये पुलिस कर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। इसके अलावा पूरी राजधानी में करीब 400 पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। पंचमी के दिन से लाखों की संख्या में कोलकाता में उमड़े लोगों को इन पुलिस पिकेट के जरिए डाइवर्ट कर सुचारू यातायात की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही 25 डिविजनल मोबाइल, 46 वॉच टावर, 74 सीसीटीवी कैमरे, 27 ट्रामा केयर सेंटर, 9 मिसिंग पर्संस बूथ, 24 पुलिस कियोस्क एवं 7 मोबाइल असिस्टेंट बूथ की स्थापना की गई है। इसके अलावा 19 तारीख यानी दशमी से लेकर 22 तारीख द्वितीय तक पूजा विसर्जन होगा। इसके लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सभी 23 गंगा घाटों पर पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। नदी में स्पीड बोट और पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौजूद रहेगी। इसके साथ ही 5000 अस्थाई होमगार्ड की तैनाती भी होगी। इन पुलिसकर्मियों के अलावा राज्य खुफिया विभाग, स्पेशल टास्क फोर्स और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा एजेंसिया राजधानी के विभिन्न महत्वपूर्ण चौराहों पर सादी वर्दी में मौजूद हैं। इसके साथ ही सभी मेट्रो स्टेशनों और बड़े शॉपिंग मॉल तथा हावड़ा, सियालदह और कोलकाता स्टेशन की सुरक्षा बड़े पैमाने पर बढ़ाई गई है। इन व्यवस्थाओं के अलावा राज्य सचिवालय नवान्न में कंट्रोल रूम भी काम कर रहा है। किसी भी तरह की मुसीबत में फंसने वाला कोई भी व्यक्ति 1070 पर कॉल कर मदद मांग सकता है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •