मुर्शिदाबाद/पश्चिम बर्दवान। राज्य में आज दो अलग जगहों से पुलिस ने दो लोगों के शव बरामद किये है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा स्थित एक निजी कारखाने से आज सुबह एक श्रमिक  रतन रजक (42) का शव बरामद किया गया। रतन शनिवार को नाइट शिफ्ट में काम करने कगे लिये गया था। लेकिन आज सुबह उसका शव कारखाने से मिला। रतन  मूलत: बिहार का निवासी था। दुर्गापुर में किराये पर एक मकान लेकर वह रहता था। आज सुबह मॉर्निंग शिफ्ट के श्रमिकों ने कारखाने के एक नाले में उसके शव को पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना कांकसा थाने को दी गयी। पुलिस ने आकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर श्रमिक की मौत कैसे हुई। इधर मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद थाना अंतर्गत महाराजपुर में खली मैदन से आज सुबह एक व्यक्ति जीतू मुर्मू (50) का शव बरामद किया गया। मृतक दक्षिण दिनाजपुर जिले के चकश्री गंगारामपुर इलाके का निवासी था। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी काम के लिए जीतू मुर्मू सपरिवार मुर्शिदाबाद के महाराजपुर में मजदूरी करने पहुंचा था। जीतू दिनभर काम करता था, लेकिन शाम को उसे शराब पीने की आदत थी। शनिवार रात भी काम करने के बाद शराब पीने के लिए जीतू घर से निकला था, लेकिन रात बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आया तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। रविवार सुबह एक खेत में उसका शव स्थानीय लोगों ने देखा और दौलताबाद थाने को सूचना दी। पुलिस ने  दोनों मामले में बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •