शंकर यादवd5bc47f0-235d-4ea7-a9b4-f41700b58aa6

मिहिजाम।  सीबीएसई 12 वीं सांइस में चित्तरंजन रेलनगरी के बीआरएस स्कूल के छात्रों ने  चित्तरंजन सर्कल में परचम लहराया। अभिषेक कुमार झा व अभिनन्दन साहा ने बराबर 94.8 प्रतिशत अंक लाकर शहर,स्कूल व अपने माता का नाम किया रौशन। अभिषेक झा कम्प्यूटर इंजीनियर बनकर समाज व देश की सेवा करना चाहता है। अभिषेक ने आईआईटी एडवांस भी दिया है।  पिता चिरेका कारखाने के 16 नम्बर शॉप में काम करते है व मां चंद्रिका झा गृहणी है। अभिषेक अपना आर्दश अपने माता पिता को मानते है। अभिषेक का कहना है कि उसके पढ़ाई में सबसे ज्यदा सहयोग स्कुल के शिक्षकों का है। घर में माता व पिता हमेशा अच्छे से गाईड करते थे। दुसरे टापर अभिनंदन साहा डाक्टर बनकर गरीबों व असहाय लोगों की मदद करने की चाहत रखते है। वो अपना आर्दश अपने डाॅक्टर मामा को मानता है। अभिनंदन अपनी सफलता में सबसे अधिक योगदान गुरूजनों को मानते है। अभिनंदन का मानना है उसे अपने स्कूल में एक अच्छे माहौल में पढ़ने को मौका मिला। बीआरएस स्कुल की प्रार्चाया चंद्रकला मंडल अपने स्कुल के बच्चों के सफलता पर गौरवान्वित महसुस करते हुए कहती हैं इस सफलता का पुरा श्रेय बच्चों के अथक मेहनत व लग्न के साथ साथ स्कुल के शिक्षकों को जाता है। प्रार्चाया ने बताया कि 12 वीं साइंस का यह पहला बैच था,जिसमें कुल 43 छात्रों ने परीक्षा दिया था ,10 बच्चों का 90 प्रतिशत से अधिक अंक है जबकि 38 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से सफलता पाई है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •