कहा, नरेन्द्र मोदी फिर बनेगे पीएम

कोलकाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के तेवर काफी गरम है। वह लगातार राज्य की सत्ताधारी सरकार व पार्टी पर जुबानी हमले को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर उन्होंने अपने तल्खी भरे अंदाज में राज्य की सत्तादारी पार्टी तृणमूल पर जबानी वार किया। दिलीफ घोष ने आज कहा कि, पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेगे। ममता बनर्जी वर्ष 2019 के चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद में जुट गई हैं। यह सिर्फ कवायद सी साबित होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आज कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल का झंडा ढोने वाला कोई नहीं होगा। घोष ने बयान जारी कर कहा कि यह तय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन उसके बाद तृणमूल का एक उम्मीदवार भी ऐसा नहीं बचेगा जो पार्टी का झंडा लेकर चले। उन्होंने कहा कि दो बातें तय हैं। एक 2019 में मोदी का प्रधानमंत्री बनना और दूसरी बंगाल की सत्ता से तृणमूल का हटना। इन दोनों चीजों को दुनिया की कोई शक्ति नहीं रोक सकती।बहरहाल देखना है कि लोकसभा चुनाव के बाद दिलीप घोष का यह कथन कितना हकिकत में बदलता है। या फिर घोष का यह दावा सिर्ख ख्याली पुलाव ही साबित होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •