घटना के बाद खा लिया जहर
वारदात के आरोपियों में एक चढ़ा पुलिस के हत्थे
अन्य आरोपियों का तलाश जारी

कोलकाता। देश भर में यह राज्य महिला सम्बधित अपराधों के लिये खबरों की सुर्खियों बना हुआ है। अग गैंगरेप की शिकार हुई एक पीड़िता छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। उक्त घटना से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ हो रहे है। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक चौदह साल की नाबालिग छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वह कुलतली थाना अंतर्गत पश्चिम बानीरधल इलाके की निवासी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपित फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा शुक्रवार को स्कूल से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ कर एक निर्जन स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर, रात हो जाने पर जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो उसके परिजन उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में देर रात दो युवक पीड़िता को अपनी बाइक से उसके घर के सामने फेंककर फरार हो गये। बदहवास हालात में जब वह घर पहुंचकर उसने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। तो पीड़िता के परिजन सन रह गए। इससे परेशान छात्रा ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। अचेतावस्था में पीड़िता को शनिवार रात उसके परिजन कुलतली ब्लॉक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने कुलतली थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपित महीउद्दीन मोल्ला नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। इस घटना से जिले भर में सनसनी फैली हुई है। जबिकु घटना को लेकर राजनीति के गलियारे में भी तमाम सवाल उछाले जा रहें हैं और सरकार की व्यवस्था को भी कठघड़े में खड़ा किया जा रहा है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •