अनिर्बान जश

हुगली। जिले के पण्डुवा के माखलडी ग्राम स्थित आम के एक बगीचे से एक युवक मुक्तो नायक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को  बंकिम नायक काम के लिये बाहर गया था। रात में वह घर लौटा ही नहीं। आज सुबह स्थानीय लोगों ने माखलडी ग्राम स्थित आम के एक बगीचे से एक युवक मुक्तो नायक का फंदे से लटकता शव देखा तो ग्राम में सनसनी फैल गयी। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही क्रांति पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये चुंचुड़ा इमाम बाड़ा अस्पताल में भेजा। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का माना जा रहा है। पीेएम रिपोर्ट के बाद ही मामले पर कुछ कहा जा सकता है।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •