हादसे में दूध का एक वाहन सेतु से निचे गिरा
घटना के बाद फिर सवालों के घेरे में व्यवस्था

जाकीर अली
हुगली। लगता है कि राज्य सरकार के दिनमान ठीक ठाक नहीं चल रहे है। एक के बाद एक करके हो रहे हादसों ने सरकार की चिंता जहां बढ़ा दी है वहीं व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है। माझेरहाट पुल हादसे से लेकर बागड़ी मार्केट की आग को लोग अभी भूले नही थें कि अब एक और पुल धारासायी हो गया है। हुगली जिले के बंडेल के देवानन्दपुर इलाके में गुरुवार की देर रात हलुद पुल टूटकर गिर पड़ा। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात मदरडेयरी की एक गाड़ी डानकुनी से बंडेल की ओर जा रही थी। इसी समय सेतु का एक किनारा टूटकर गिर पड़ा और दूध की गाड़ी सेतु से नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी चालक को बचाया गया। हालांकि पुल गिरने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लम्बे समय से दिल्ली रोड मोड़ और बंडेल शहर को जोड़ने वाले इस पुल की स्थिति खराब थी। हाल ही में इस सेतु का मरम्मत भी हुआ था लेकिन मरम्मत में लापरवाही बरती गयी, जिसके कारण ये हादसा हुआ। इससे पहले इसी सप्ताह 24 सितम्बर को दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में कालनागिनी नदी पर बन रहा एक पुल आज चरमरा कर गिर गया था । पुल के गिरते ही व्यवस्था पर ही सवाल तोजी के साथ खड़े होने लगे है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •