कोेलकाता। जहां बंगाल बंद को लेकर प्रदेश भाजपा ने बंद को सफल बताया तो वहीं सत्ताधारी पार्टी तृणमूल ने बंद को पूरी तरह से विफल बताया है। तृणमूल कांग्रेस महासचिव एवं शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा ने येन-केन प्रकारेण पश्चिम बंगाल को बंद करने की कोशिश की थी, लेकिन साधारण लोगों ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया है। भाजपा का बंद पूरी तरह से विफल रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की बातें जिस तरह से कोरी होती हैं ठीक उसी तरह से उनके द्वारा आहूत बंद भी फ्लॉप रहा है। बंगाल के लोग फिलहाल बंद नहीं, विकास चाहते हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत अन्य जिलों में सरकारी बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के बारे में शिक्षामंत्री ने कहा कि राज्य विधानसभा में सरकारी संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम पारित किया गया है। इसके तहत बंद के दौरान तोड़फोड़ व सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इसके तहत नुकसान की भरपाई, क्षति करने वालों की संपत्ति बेचकर करने का प्रावधान है। परिवहन मंत्री ने बंद के दौरान किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हिंसा की घटना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की निगरानी करने की जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी बंद के दौरान हिंसक रास्ते का इस्तेमाल किया किया है उनके खिलाफ राज्य प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा। हालांकि, शिक्षामंत्री चटर्जी ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि राज्य में भाजपा का उत्थान तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सड़क, रेल जाम कर राज्य के विकास को बाधित करने की कोशिश की है। इससे आम लोगों को भी काफी परेशानी हुई है। ऐसा करके जितनी तेजी से भाजपा का विकास हुआ है उतनी ही तेजी से उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ेगा।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •