कोलकाता। जहां राज्य में मतदान के बाद से हिंसा की आग जल रही है। वहीं महानगर कोलकाता के मटियाबुर्ज में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प की घटना घटी है। पुलिस व लोगों से प्राप्त जानकारी को सही माने तो घटना की सूत्रपात रविवार की देर रात को एक विशेष वर्ग के लोगों के द्वारा आतिशबाजी को लेकर हुई। उक्त लोग अपने एक पर्व पर आतिशबाजी कर रहें थें। आरोप है कि इस दौरान कुछ शरारती तत्वों  ने एक वर्ग के लोगों के घरों व वाहनों पर पटाखें फेंके। इसके बाद से ही तनाव फैली। एक वर्ग के लोगों ने जब बृहत्तर मटियाबुर्ज के नदियाल थाने में शिकायत के लिये गये तो शिकायत तो ली नहीं गई बरन आरोप है कि तैनात एक पुलिस के अधिकारी ने कहा कि वह लोग पथावरोध करें। इसके बाद कथित पीड़ित वर्ग के लोगों ने पथावरोध किया तो इसके  बाद दो समुहों में पथावरोध व मारपीट की घटना किश्तों में घटती रहा। सोमवार की सुबह भी झड़प की घटना घटी है। इलाके में खुद डीसी (पोर्ट) वरिय पुल्स अधिकारियों , रैफ व पुलिस बल के साथ तैनात थें।

मामले पर वार्ड 141 की तृणमूल पार्षद व निवर्तमान विधायक मुमताज बेगम ने बताया कि दो समुहों में वाहन को लेकर झड़प की घटना घटी है। मै वहां नहीं जा सकती हूं, कारण मुझपर भी हमले हो सकते हैं। लेकिन स्थिती नियंत्रण में है। इधर मामले पर दक्षिण शहरतलीय भाजपा के पर्यवेक्षक संजय सिंह ने कहा कि एक सुनियोजित साजिश का तहत दो समुदाय के बीच तनाव फैलाने की कोशिश की गई है। दरअसल तनाव के पिछे एक जगह को हथियाने के लिये गंदा खेल खेला गया है। मामले में प्रमोटर राज ही जिम्मेवार है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •