स्थानीय लोगों को साजिश का संदेह

रमेश राय
कोलकाता। महानगर कोलकाता की बस्तियों में आग लगना अब मानों आम बात हो गई है। हर साल कई बस्तियां आग की भेंट चढ़ ही जाती है। पिछले कुछ वर्षों में महानगर की कई बस्तियां आग की भेंट चढ़ चुकी हैं। उन घटनाओं के पीड़ितों में से बहुतों को अब तक सिर छिपाने की जगह नसीब नहीं हो पती है। बागड़ी मार्केट की आग जहां आज चौथे दिन भी जल रही थी वहीं अब दक्षिण चौबीस परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन से सटे 16 बीघा बस्ती में आग लग गई। आग लगने के बाद यहां लोगों में अफरा तफरी के साथ भय भी देका गया। स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार आग बुधवार रात करीब 3.20 बजे लगी। खबर पाकर मौके पर दमकल की दो इंजन पहुंची और दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब तक पांच झोपड़ियां और एक गाड़ी आग में जल चुकी थीं। इससे पहले भी इस बस्ती में आग लगी थी जिसमें काफी नुकसान हुआ था। हालांकि इस दौरान ट्रेन सेवा प्रभावित नहीं हुई। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है।।बहरहाल बता दें कि महेशतल्ला की इसी 16 बीघा बस्ती में महज 2012 के नवम्बर में भी आग लगी थी, जिसमें सैंकड़ों बस्तियां जलकर खाक हो गई थीं। आरोपों की माने तो उक्त आग के पीड़ितों में ऐसे भी तमाम लोग हैं जो आज भी उक्त आग की याद से ही दहशत में आ जाते है। लोगों की आशंका है कि क्या 16 बीघा में लगने वाली आग किसी साजिश का हिस्सा है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •