पार्टी के ही महिला कर्मी से दुष्कर्म का मामला
कोलकाता पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से दबोचा

कोलकाता। लगता है कि प्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है। दो दिन पहले ही उज्ज्वला योजना में घोटाले के आरोप में भाजपा नेता रंजीत मजूमदार की गिरफ्तारी के बाद संगीन आरोप के तहत एक और बड़े भाजपा नेता यानी प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री अमलेंदु चटर्जी की गिरफ्तारी संगीन आरोप में की गयी है। मिली जानकारी में बताया गया है कि बेहला थाना क्षेत्र में रहने वाली भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता को पद का लालच देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म करने और बड़े नेताओं से संबंध बनाने के लिए बाध्य करने के आरोप में पुलिस ने प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री अमलेंदु चटर्जी को देश की राजधानी नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने दिल्ली के करोल बाग से अमलेंदु को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने बेहला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का पूर्व पति से एक बेटा भी है। पुलिस के पास रिकॉर्ड कराए गए अपने गुप्त बयान में महिला ने दावा किया है कि 2016 के बाद अमलेंदु से उसका प्रेम संबंध बन गया था। इन दो वर्षों में अमलेंदु कई दिनों तक उसके घर पर लगातार रहा और शारीरिक संबंध भी बनाए। यहां तक कि पद के लालच में उसने कई बड़े नेताओं संपर्क बनाने के लिए बाध्य किया। मेडिकल जांच में अमलेंदु के साथ शारीरिक संबंधों की पुष्टि हुई है। पुलिस अमलेंदु की तलाश में थी। इस बीच उनके दिल्ली के करोल बाग में होने की जानकारी मिलने के बाद खुफिया पुलिस की टीम वहां पहुंची और स्थानीय थाना की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चार और भाजपा नेताओं को आरोपी बनाया गया है। ज्ञात हो कि अमलेंदु प्रदेश‌ भाजपा के संगठन मंत्री रह चुके हैं। जिन चार अन्य नेताओं को आरोपी बनाया गया है वह भी राज्य भाजपा में बड़े पदों पर हैं। पुलिस उनकी भी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही उज्ज्वला योजना में घोटाले के आरोप में रंजीत मजूमदार नाम के एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। अब प्रदेश भाजपा में कभी अहम चेहरा रहे अमलेंदु की गिरफ्तारी ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को मुश्किल में डालना शुरू कर दिया है।बहरहाल देखना है कि इस मामले पर प्रदेश भाजपा का रुख क्या होता है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •