टावर बैठाने के नाम पर लगाता था चूना

कोलकाता। महानगर के साल्टलेक अंचल के विधाननगर की पुलिस ने लगभग एक सौ करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक वायुसेना के पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया। विधाननगर थाना की साइबर क्राइम पुलिस ने 100 करोड़ से अधिक की ठगी मामले में प्रदीप समद्दार नामक एक पूर्व वायुसेना कर्मी को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ इलाके में आरोपित के भाई के घर पुलिस ने छापामारी कर उसको गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने पांच राज्यों में नाना प्रकार से लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी की है। कुछ दिन पहले पुलिस को टावर लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के एक गिरोह का पता चला था। इसके बाद घटना की जांच में जुटी पुलिस ने पिछले महीने साल्टलेक के सेक्टर फाइव के एक आफिस से तीन महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पूर्व वायुसेना कर्मी प्रदीप समद्दार नामक व्यक्ति का नाम सामने आया। इसके बाद ही विधाननगर थाना के साइबर क्राइम विभाग ने मामले की तहकीकात शुरू की। जानकारी के अनुसार प्रदीप पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओड़िशा और त्रिपुरा सहित विभिन्न राज्यों में कार्यालय खोलकर लोगों से टावर बैठाने के नाम रुपए ऐंठता था। इस दौरान वह लगभग 100 करोड़ से अधिक रुपये लेकर भाग गया था। अंत में विधाननगर थाना की साइबर क्राइम पुलिस ने उसे रामगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। खबर के लिखे जाने तक मामले की जांच चल रही थी।
Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •