कंपन के दौरान सीढ़ियों से गिर कर एक युवक की मौत
दहशत में लोग घरों दफ्तरों से निकलें बाहर

कोलकाता।आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट और 29 सेकंड पर असम के कोकराझार में शुरू हुए भूकंप के झटके का असर महानगर कोलकाता सहित राज्य भर के तमाम जगहों पर महसूस किये गये। इस दौरान दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में भूकंप से शांतिनगर निवासी एक युवक सम्राट दास (22)की मौत हो गयी है। भूकंप के दौरान दहशत भी फैली व अफरातफरी भी मची। अधिकारिक व अन्य सूत्रों ने बताया कि महानगर कोलकाता समेत उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, रायगंज, मालदा मुर्शिदाबाद समेत राज्य के प्रत्येक हिस्से में महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट और 29 सेकंड पर महसूस किए गए। तीन सेकंड तक स्थायी कंपन महसूस किया गया है। पूर्वी क्षेत्र के भूकंप मापक केंद्र के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र बिंदु असम के कोकराझार में 13 किलोमीटर जमीन के अंदर था। रिक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 5.5 मैग्निट्यूड मापी गई है। हालांकि 13 किलोमीटर जमीन के अंदर इसका केंद्रबिंदु होने की वजह से किसी तरह की जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। पश्चिम बंगाल के अलावा असम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा समेत पूरे पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह के समय अचानक कंपन महसूस होने के बाद कोलकाता और सिलीगुड़ी के कुछ क्षेत्रों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए थे। बताया गया है कि एक साथ चंद सेकंड के अंतराल पर दो बार कंपन महसूस किया गया है। आज सुबह 10:20 बजे के आस-पास भूकंप के झटके से पूरा इलाका हिल गया। लोग घरों दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़क एवं मैदानी इलाकों में चले गए। हालांकि भूकंप के झटके से पूर्वोत्तर भारत से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन राज्य के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में भूकंप से एक युवक सम्राट दास की मौत हो गयी है। भूकंप के दौरान घर की सीढ़ियों से उतरने के दौरान गिर जाने से युवक घायल हो गया था। आनन-फानन में युवक को सिलीगुड़ी के नर्सिंगहोम में ले जाया गया। जहां उनसे दम तोड़ दिया। युवक बी.एड. की पढ़ाई कर रहा था। शहर के कुछ इमारतों में दरार भी देखी गयी है।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •