हादसे में राहगीर महिला घायल
अंडरपास अस्थायी तौर पर बंद

रमेश राय
कोलकाता। लगता है कि राज्य के पुले पर संकट के बादल मंडरा रहें है। एक के बाद एक कई पुल हादसों के बाद महानगर कोलकाता में फिर एक पुल का एक भाग गिरने की घटना राज्य की पुलों के हालात की तस्वींर को बयां कर दिया है। अब दक्षिण कोलकाता के माझेरहाट फ्लाईओवर दुर्घटना के ठीक एक सप्ताह बाद राजधानी कोलकाता में चेतला ब्रिज के अंडरपास का एक हिस्सा गिर पड़ा है। घटना में वहां से बैठी एक महिला घायल हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने ब्रिज के आसपास और नीचे किसी के भी बैठने या आने पर निषेधाज्ञा लगाई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज चेतला ब्रिज के नीचे से अंडरपास का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। उस समय एक महिला बैठी थी एवं उसके शरीर पर ही उसके गिरने की वजह से वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया है कि चेतला ब्रिज के अंडरपास से भारी संख्या में रोज ही लोग गुजरते हैं। कई लोग तो अंडरपास के नीचे बैठे भी रहते हैं। उस समय जब इस ब्रिज का हिस्सा गिरा तब महिला वहां बैठी हुई थी। हालांकि उसकी हालत गंभीर नहीं है। सावधानी बरतते हुए पुलिस ने प्राथमिक तौर पर अंडरपास को बंद कर दिया है और वहां से किसी के भी गुजरने पर रोक लगा दी है। वैसे 24 घंटे पहले ही सिलीगुड़ी में भारी बारिश की वजह से समर नगर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया था। बताया जाता है कि कुछ दिनों से पुल की रेड बैंडिंग का कार्य चल रहा था। सोमवार सुबह स्थानीय ने लोगों ने देखा कि पुल का एक हिस्सा ढह गया है।इससे पहले तीन दिन पहले दार्जीलिंग जिले के सिलीगुड़ी के पास शुक्रवार सुबह एक पुल ढह गया था। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गया था।वहीं ठीक एक सप्ताह पहले माझेरहाट पुल धारासायी होने की घटना घटी थी जिसमे तीन लोगों की मौत हुई है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •