जाकीर अली
कोलकाता। आज भी श्रमिकों की स्थिति इस राज्य में ठीक नही है। ऐसे में हमारा काम है कि श्रमिकों के हीत के लिये हर स्तर पर प्रयास कर उन्हें राहत पहुंचाएं। उक्त बात आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांसद व राज्य में भाजपा की एक श्रमिक संगठन भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कांउसिल (बीजेएमटीयूसी) के राज्य अध्यक्ष जार्ज बेकर ने कही। जार्ज बेकर ने कहा कि हमारी यूनियन को हमेशा श्रमिकों की मदद के लिये तैयार रहना होगा। श्रमिकों को केन्द्र सरकार की श्रमिक योजनाओं की जानकारी देकर उक्त योजनाओं का लाभ दिलाना भी बीजेएमटीयूसी का लक्ष्य होना चाहिए। बिना किसी विवाद में पड़ कर बीजेएमटीयूसी के लोग श्रमिकों के पास खड़े रह कर उनका शोषण रोके। इस दौरान यूनियन के केन्द्रीय नेता मनोतो बिश्वास प्रदेश महासचिव सुनील कोले, सांगठानिक सचिव रमेन अधिकारी आदी ने राज्य में यूनियन द्वारा श्रमिकों के हीत कैसे हो इस मामले पर अपने विचार व्यक्त किये।
Spread the love
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    7
    Shares
  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •