एसटीएफ के चक्र व्यूह के आगे लाचार हो गया चिंगखेई 

दो पिस्तौल व तीन गोलियां भी बरामद 

कोलकाता।  एक बार फिर कोलकाता  राज्य पुलिस एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने एक खास अपरेशन को अंजाम देते हुए मणिपुर के प्रतिबंधित नक्सली संगठन कांगलेई कम्युनिस्ट पार्टी(केसीपी) के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये केसीपी के प्रमुख अमन नेल्सन सिंह उर्फ चिंगखेई उर्फ महेखोंभा मेइतेई (28 ) एसटीएफ के चक्र व्यूह के आगे  लाचार हो गया और फिर वह दबोच लिया गया। चिंगखेई  को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। अमन नेल्सन सिंह उर्फ चिंगखेई उर्फ महेखोंभा मेइतेई  मणिपुर के लंलाई थानांतर्गत ताखेल माखा लेइकाई का निवासी है। इस बारे में एसटीएफ के उपायुक्त मुरलीधर शर्मा ने आज बताया कि केसीपी नाम का यह संगठन भारत में प्रतिबंधित है और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के मामले में इसके कई गुर्गों को गिरफ्तार कर देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद किया गया है। अमन इस संगठन का सरगना है, जो शुक्रवार को कोलकाता पहुंचा था। इधर कोलकाता की सुरक्षा में लगातार जुटी एसटीएफ को इसके बारे में पहले से ही सूचना मिल गई थी, जिसके बाद उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नौ एमएम की एक और सात एमएम की दो पिस्तौल तथा तीन गोलियां बरामद की गई हैं‌। डकैती के आरोप में पकड़े गए थे कुछ सदस्य इस गिरोह के कुछ सदस्यों को पिछले साल ही कोलकाता पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने विवेकानंद रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में डकैती की वारदात को दिन-दहाड़े अंजाम दिया था। अब इनका सरगना कोलकाता में क्यों आया था उसके पास हथियार क्यों थे एवं किस मकसद से वह राजधानी में डेरा डाला हुआ था, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है‌। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया है कि मणिपुर में कई लोगों से जबरदस्ती रुपये की वसूली की है। एसटीएफ की टीम ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही केंद्र सरकार ने राज्य गृह विभाग को नक्सली गतिविधियों के प्रति अलर्ट जारी कर आगाह किया है। इसमें साफ किया गया है कि हिंसक आंदोलन करने वाले नक्सली गिरोह विभिन्न राज्यों के मुख्य शहरों में एकत्रित हो रहे हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल समेत तमाम सीमावर्ती राज्यों की पुलिस की चौकसी है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •