इस्ट वेस्ट मेट्रो के एक कर्मी का सनसनीखेज खुलासा

महानगर में छह साल में हुए तीन पुल हादसे

जगदीश यादव
कोलकाता। महानगर दक्षिण कोलकाता सहित दक्षिण 24 परगना जिले को जोड़ने वाले माझेरहाट इलाके में 40 साल पुराना पुल ढहने से 1 युवक की मौत हो गई तो तकरीबन 21 से ज्यादा लोग अस्पताल में हैं। खबर के लिखे जाने तक लोग अभी पुल के मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं। इन्हें निकालने के लिए बचाव ऑपरेशन जारी है। लेकिन सवाल उठ रहा है कि राज्य में इस तरह से बार बार हो रहे ब्रिज के धारासयी होने व लोगों की जान जाने की घटनाएं कब तक घटते रहेगी। साफ कहे तो बिगत 6 साल में महानगर में करीब तीन पुल गिर चुके हैं। इससे पहले 2016 में कोलकाता के बड़ाबाजार के पोस्ता इलाके में पुल गिरा था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। खबर के लिखे जाने तक माझेरहाट में पुल के मलवे को हटाये जाने से लेकर बचाव राहत कार्य जारी दिखा। इसी बीच वहां इस्ट वेस्ट मेट्रो के कर्मी कहे जाने वाले शक्ति विश्वास ने घटना स्थल पर एक विशेष बातचीत में खुलासा किया कि माझेरहाट इलाके में 40 साल पुराना पुल को लगभग एक साल पहले ही लोक निर्माण विभाग ने कमजोर बताया था। शक्ति विश्वास के दावे को माने तो लोक निर्माण विभाग ने सर्वे किया था और पुल के निचे सफेद रंग से मार्क कर दिया था कि उक्त पुल कमजोर है। लोक निर्माण विभाग ने पुल के संरक्षण का भी उल्लेख किया था।विश्वास के दावे के अनुसार अब पुल के गिरने के कारण को मेट्रो के निर्माण के कंपन को लेकर जिस तरह आरोप लगाया जा रहा है यह ठीक नही है। पुल के गिरने का कारण कही से भी मेट्रो का निर्माण कार्य नही है। खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी पहले ही पीडब्ल्यूडी को पुल की स्थिति के बारे में आगाह कर दिया था लेकिन समय रहते पुल की मरम्मत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उधर, इस मुद्दे पर अब राजनीति शुरू हो गई है।भाजपा ने राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधा है और इस्तीफे की मांग की है। राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा, ‘पुल के लिए बेहतर रखरखाव की जरूरत थी। कुछ समय पहले तक यहां पर एक गड्ढे की रिपोर्ट थी, मुझे नहीं पता कि पीडब्ल्यूडी ने इसे नोट किया था या नहीं।’ वैसे बता दें कि इस इस पुल से एक घंटे में करीब 4 हजार गाड़ियां गुजरती हैं। बेहला में अकेले करीब 10 लाख की जनसंख्या है।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •