कई लोगों की मौत की अशंका

मलवे में फंसे लोगों को बचाने का काम जारी

दर्जन भर लोग घायल, मलवे में फंसे कई शरीर

कई वाहन बूरी तरह से मटियामेट

पीएम मोदी व सीएम ममता ने हादसे पर शोक व्यक्त किया

जगदीश यादव/रमेश राय

कोलकाता। महानगर कोलकाता के माजेरहाट इलाके में एक फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने के बाद आज फिर महानगर कोलकाता के विवेकानंद फ्लाईओवर के धारासायी होने की घटना याद आ गयी। आज शाम से पहले लगभग चार बजे अचानक ही तारातल्ला के करीब माजेरहाट इलाके में एक फ्लाईओवर का हिस्सा तास के पत्तों की तरह धारासायी हो गया।स्थानीय व अपुष्ट सूत्रों ने इस घटना में लगभग पांच लोगों की मौत की बात कही है लेकिन राज्य सरकार ने फिलहाल इतनी मौत से इंकार किया है।

photo Ramesh Ray

लेकिन राज्य सरकार द्वारा फ्लाईओवर के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जरुर व्यक्त की है।घटना के बाद से महानगर सहित राज्य भर में उक्त घटना से सनसनी के साथ ही दहशत फैल गयी व लोगों ने अपने परिजनों को फोन कर उनका कुशल क्षेम पूछना भी शुरु किया। खबर के लिखे जाने तक राहत व बचाव कार्य में पुलिस, राहत आपदा प्रबंधन टीम, सीआरपीएफ के जवान स्थानीय लोग और एजेंसियां लगे रहे हैं।ढहे हुए पुल के नीचे कई कारें दबी हुई हैं. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पहली प्राथमिकता घायलों और फंसे हुए लोगों को बचाना है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुल हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ”यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है. मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” महानगर कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भीघटना स्थल पर जमे हुए थे।  कोलकाता के मेयर भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मरने वालों की सटीक सूचना अभी सामने नहीं आई है लेकिन घटना की वीभत्सता बहुत ज्यादा बताई जा रही है। गौरतलब है कि कोलकाता में 2016 में भी इसी तरह का एक बड़ा हादसा हुआ था। उस समय निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का एक हिस्से के गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 70 लोग घायल हो गए थे।हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है वहीं 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,हालांकि इसकी  आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह पुल बेहाला-इकबालपुर को जोड़ता था। यह पुल करीब 60 वर्ष पुराना था। बीते कुछ दिनों से इसकी मरम्मत का काम चल रहा था।इधर दार्जिलिंग पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर कहा,’हम लोग बहुत चिंतित हैं। रेस्क्यू टीम से अपडेट लिया जा रहा है। हम वापस लौटना (कोलकाता) चाहते हैं। पर शाम में यहां से फ्लाइट ही नहीं है। हमारी टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। राहत-बचाव ही पहली प्राथमिकता है। बाकी की जांच-पड़ताल बाद में होगी।’ अभी तक यह घायलों या मरनेवालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। पुल के नीचे एक मिनी बस के भी फंसे होने की बात सामने आ रही है।  राज्य की मंत्री चद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि उन्होंने इस हादसे में पांच लोगों की मृत्यु होने की बात सुनी है लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.हादसे के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. अधिकारियों का कहना है कि पुल के नीचे कितने लोग दबे हैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. राहत और बचाव कार्य जारी है.इस घटना के बाद से पोर्ट अंचल सहित दक्षिण कोलकाता में ट्राफिक जाम के कारम लोग बेहाल बी रहें। घटना स्थल के आसपास के हाकरों व दुकानदारों ने कहा कि हमलोगों ने जो देका है इससे लगता है कि इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है। लेकिन फिलहाल यह बता पाना कठिन है कि ठीक कितने लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह लोग बचाव कार्य कर रहे थें लेकिन मीडिया के लोगों से बात करने के कारण उनलोगों को पुलिस व कुछ स्थानय लोगों ने भगा दिया। शायद उक्त लोग नहीं चाहते थें कि मीडिया के लोगों को घटना की सटीक जानकारी मिल सके।

Spread the love
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    8
    Shares
  •  
    8
    Shares
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •