जाकीर, जेपी, अनिर्बान
हुगली। मोक्ष के महासागर गंगा सागर के बाद राज्य के हुगली जिले के त्रिवेणीघाट में तीन नदियों के संगम स्थली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की गयीं। आज सुबह सैंकड़ों की संख्या में भाजपा के कर्मी समर्थक अजातशत्रु की अस्थियां विसर्जित करने के लिये त्रिवेणीघाट में आये। सांगठनिक भाजपा जिला अध्यक्ष सुबीर नाग व सचिव रामक्रीत यादव ने ने मीडिया कर्मियों को बताया कि एक एस सुंदर सफेद जलयान के द्वारा हमलोग त्रिवेणी के संगम में पहुंचे। उक्त दौरान भाजपा की राज्य सभा सांसद रुपा गांगुली, वरीय नेता मुकुल राय, विश्वप्रिय चटर्जी सहित भाजपा के प्रदेश नेताओं ने पुरोहित के साथ मंत्रोच्चारण के साथ अजातशत्रु की अस्थियां विसर्जित की गयीं। नाग ने कहा कि इस दौरान हमलोग काफी भावुक हों गये थे। पल भर के लिये हमारे आंखों में आंसू भर आये। कहा जाता है कि यह हुगली जिले में जिस जगह गंगा, यमुना व सरस्वती नदी आकर मिलती है उसलिये उक्त घाट का नाम त्रिवेणी घाट कहा जाता है। वही 28 अगस्त को को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पश्चिम बर्दवान जिले के अजय नदी में विसर्जित की जाएगी। इससे पहले 24 अगस्त को सदियों से दुनिया भर के हिन्दु बंगभूमि के जिस पावन पवित्र भूमि में मात्र एक डूबकी में मोक्ष की कामना लेकर आते है उक्त गंगा व सागर की इसी पवित्र संगम स्थली गंगा सागर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की गयीं थी।

Spread the love
  • 10
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    10
    Shares
  •  
    10
    Shares
  • 10
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •