मंत्री फिरहाद हकीम ने लगाये दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप

कोलकाता। केरल की प्राकृतिक आपदा पर राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार पर बेरुखी के आरोप के तहत हमले जारी है।अह राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने केरल की बाढ़ को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है।उन्होंने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाया।  एक जनसभा में शामिल होने पहुंचे राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि केरल की आपदा में लाखों लोग फंसे हुए हैं। 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन वहां भाजपा की सरकार नहीं है इसीलिए केंद्र सरकार ने वहां आर्थिक मदद की राशि घटा दी है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री ने 500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इससे केरल में क्या होगा? लाखों करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। पश्चिम बंगाल सरकार की क्षमता सीमित है, बावजूद इसके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आर्थिक मदद की घोषणा की। इसके अलावा केरल सरकार अगर अन्य मदद मांगेगी तब भी हमारी सरकार देगी। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार इसे लेकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हवाई जहाज से केरल के पीड़ितों को देखकर लौट आए हैं लेकिन केंद्र की सरकार का यह कर्तव्य है कि आपदा में फंसे लोगों को अधिक से अधिक मदद करें। बहरहाल उक्त मामले पर प्रदेश भाजपा द्वारा किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार पर केरल के बहाने हमले का जवाब प्रदेश भाजपा ने हल्के में नहीं लिया है।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •