कोलकाता। मटियाबुर्ज में ग्राम सेवा संघ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों की याद में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया। ग्राम सेवा संघ के रतन सिंह, बीर बहादुर सिंह तथा भगवान जी झा ने बताया कि इस तिरंगा रैली की अनुमति मटियाबुर्ज के केसोराम गेट से भगाड़ मैदान तक मांगी गई थी लेकिन पुलिस ने रैली की अनुमति मटियाबुर्ज के मुदियाली बाजार से भगाड़ मैदान तक दिया। रैली मुदियाली बाजार ,ब्रम्हा समाज लेन , मुदियाली हरिसभा, पहाड़पुर रोड,फतेहपुर बाजार, टीजी रोड होते हुए मैलाडिपो भगाड़ मैदान में का समापन हुई। तिरंगा रैली से पूरा इलाका भारत माता की जय,वंदे मातरम, जय हिंद के नारों से गूंज उठा। इस यात्रा में अक्षय गिरी,प्रदीप शर्मा, राजीव मजुमदार, बबलू साव,शैलेंद्र,प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, शम्भू साव,सोनू केशरी, आकाश जैसवाल, राहुल जैसवाल, विनोद साव सहित इलाके के सैकड़ों देश भक्त युवा शामिल हुए।
Spread the love
  • 68
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    68
    Shares
  •  
    68
    Shares
  • 68
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •