कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर आने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।वहीं आज ही राज्यपाल भवन के् सामने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में युवा कांग्रेस के 70 नेता कर्मी व समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव सहित युवा नेता इंतेख्वाब अख्तर व रोहण मिश्रा, असदुल्लाह, नाजीम बानो को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को लालबाजार पुलिस लकअप लाया गया व बाद में उक्त लोगों को जमानत पर छोड़ा गया। बता दें कि अमित शाह की कोलकाता रैली से पहले भी उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इधर आज अमित शाह के हवाई अड्डे से बाहर आते ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शाह को काले झंडे दिखाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मोटरसाइकिलें लगा कर शाह के काफिले को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •